समारोह में डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (भापुसे) और पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन (भापुसे) ने नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक तरुण कुमार और राजीव रंजन को कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पारस राणा (भापुसे) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, बहामन टूटी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारस राणा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया।
वहीं कार्यक्रम में डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि यह पदोन्नति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और समर्पण का भी परिचायक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते रहने की अपील की।
पिपिंग समारोह में विभागीय अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही।