सोनीपत: सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक की तैयारी की बैठक

सौंपते हुए समयबद्ध आयोजन के निर्देश दिए।

उपायुक्त

ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा सुशासन अंत्योदय और विकसित भारत 2047 के संकल्प

को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और प्रत्येक

गतिविधि में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान

की शुरुआत 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। जिले के सभी बूथों

पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा अमृत सरोवरों तथा प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास

और उद्घाटन की गई प्रमुख विकास परियोजनाओं के स्थलों पर भी कार्यक्रम होंगे। उपमंडल

अधिकारियों और जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को ग्राम सचिवों तथा बूथ स्तर अधिकारियों

के माध्यम से आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों

को विकसित भारत की अवधारणा से जोड़ने के लिए स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं

होंगी। नमो सेवा गाथा के तहत स्कूलों महाविद्यालयों पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों

में नुक्कड़ नाटक कर जनसेवा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी

केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगन का उत्सव आयोजित होगा जिसमें पोषण स्वास्थ्य और महिला

कल्याण की जानकारी दी जाएगी। सेवा मेरा योगदान के तहत रक्तदान वृक्षारोपण स्वच्छता

स्वास्थ्य जांच सीवर संबंधी कार्य डिजिटल साक्षरता साइबर सुरक्षा योग और नशामुक्ति

सहित 25 सेवा गतिविधियां होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थान चिन्हित

किए जाएंगे। सेवा सेतु शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ

पात्र लोगों के आवेदनों का मौके पर निपटान किया जाएगा।

सेवा

ज्योति यात्राएं जिले के विभिन्न उपमंडलों से निकाली जाएंगी। रंगोली राष्ट्र के तहत

स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में राष्ट्रवाद सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत का

संदेश दिया जाएगा। नए उद्योगों युवाओं और नवाचार से जुड़े लोगों को भी अभियान से जोड़ा

जाएगा। पंचायत से संसद कार्यक्रम में जिले के सरपंचों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त

नेहा सिंह ने सभी विभागों को 8 सितंबर तक अपनी कार्ययोजना भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने

कार्यक्रमों का फोटो और वीडियो के माध्यम से दस्तावेजीकरण कराने को भी कहा है। बैठक

में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा उपमंडल अधिकारी सुभाष चंद्र और नगर निगम की संयुक्त

आयुक्त मीतू धनखड़ सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।