मृतक के पास मिली आईडी से शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश प्रांत के जिला रींवा थाना पनवार के गांव उपरवार निवासी राहुल द्विवेदी(28) पुत्र नारेन्द्र प्रसाद की रूप में हुई है। आज वह दिल्ली की तरफ से ट्रेन से आ रहा था। जब ट्रेन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। इसी बीच गेट में बैठा राहुल अचानक नींद के झोके में ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भेजी गई है।