गोवा से आ रहे इंडिगो के विमान की इंदौर में आपात लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 813 ने सोमवार को दोपहर 3.14 पर गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। शाम को 4.55 बजे इस फ्लाइट को इंदौर पहुंचना था। इंदौर पहुंचने पर पायलट ने देखा कि हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह उड़ान जैसे ही लैंडिंग मोड में आई, पायलट को कैरिज वार्निंग का अलार्म मिला। इसके बाद एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क कर अंडर कैरिज वॉर्निंग की जानकारी दी। एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद शाम 5.08 बजे लैंडिंग कराई गई। फिलहाल, विमान कंपनी के इंजिनियर इसमें सुधार कर रह है, इसके बाद विमान रायपुर के लिए रवाना होगा।