मरांडी ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ये घटना हेमंत सरकार की कानून-व्यवस्था पर कलंक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आपके राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस और रामगढ़ पुलिस से मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।