मासूम को सांप ने डसा, इलाजरत

पश्चिम सिंहभूम जिले के रोवाम गांव में मंगलवार की रात एक सांप ने डस लिया। सात वर्षीय बिरसा कोड़ा घर के अंदर जमीन पर सो रहा था। परिजनों को देर से घटना की जानकारी मिली और गंभीर हालत में बच्चे को सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाजरत है।