नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को दी 8वें वाटर एटीएम की सौगात, सीईओ ने किया उद्घाटन

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. लोकेश एम ने स्वतंत्रता दिवस पर जल विभाग के प्रयास से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीएसआर फंड के अन्तर्गत ग्राम निठारी केघ सेक्टर-30 स्थित सरकारी बाल विशेष अस्पताल के समीप नवनिर्मित 8वें वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस वाटर एटीएम को प्रातः 7 से 12 बजे तक तथा सांय 5 से रात 8 बजे तक प्रतिदिन चलाया जायेगा।

इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि इस वाटर एटीएम से आम जनमानस को स्वच्छ शीतल पेयजल आपूर्ति निःशुल्क प्रदान की जायेगी। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। जो लोगों को आरो के मानक के अनुसार स्वच्छ जल प्रदान करेगा।

सीईओ ने बताया कि जल विभाग द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिसॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत स्थापित इस एटीएम में कई शुद्धिकरण प्रक्रिया का प्रयोग किया गया है, जिसमें फिल्ट्रेशन कार्य, 5-10 माइक्रीन फिल्ट्रेशन और फिल्ट्रेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जल की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) तकनीक का भी उपयोग किया गया है। यह वाटर एटीएम स्वचालित कार्ड संचालित प्रणाली से लैस है, जो प्रति कार्ड 20 लीटर पानी वितरित कर सकता है। साथ ही, एक लीटर ठंडे और शुद्ध पेयजल के लिए अलग से वेंडिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसीईओ संजय खत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।