मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड में घेराबंदी कर संदेही प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटु, प्रदीप यादव को पकड़ा गया।
दोनों ने पूछताछ में पाइप चोरी कर कबाड़ी बादशाह शेख, नावापारा घरघोड़ा को एक हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपितों से नकदी ८00 रुपये जब्त किए। बादशाह शेख को भी पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।