रणकपुर एक्सप्रेस का उंझा स्टेशन पर ठहराव शुरू

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के तहत ट्रेन 14707/14708 लालगढ़-दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस का पश्चिम रेलवे के उंझा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया गया है। ट्रेन 14707 लालगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस उंझा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन रात्रि 8.15 बजे आगमन व 8.17 बजे प्रस्थान तथा वापसी में ट्रेन 14708 दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस उंझा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन रात्रि 11.51 बजे आगमन कर 11.53 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर ठहराव और संचालन समय पूर्ववत रहेंगे।