पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि, पीड़िता के पति की मृत्यु होने के बाद पीड़िता के रिश्तेदार उसके उपर बुरी नजर रखता है तथा बार-बार पीड़िता को मेरे साथ रहना बोलकर छेड़ता है। पीड़िता 23 अगस्त काे घर में अकेली थी तब फागूराम मण्डावी शराब के नशे में पीड़िता के घर के अंदर घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए पीड़िता के हाथ, शरीर व कपड़े को खींचतान कर रहा था। पीड़िता के द्वारा मना करने पर मारपीट कर जमीन में पटक दिया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमांक 109/2025 धारा 74, 75(1) (i) (ii), 76, 333 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपित फागूराम मण्डावी (उम्र 55 वर्ष) निवासी सरगीपाल पारा आलोर से पूछताछ करने पर घटना को जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर आज रविवार काे गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डावी, आरक्षक मनोज वट्टी, नारायण शार्दूल का याेगदान रहा।