शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की हम सब की जिम्मेदारी : विधायक जैन

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर मंदसौर वासी की जिम्मेदारी है, इसे हम सब को निभानी चाहिए। यह जिम्मेदारी हमें पूरे साल भर निभानी चाहिए। जैन ने आगे कहा कि शिवना को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे निरंतर जारी रहेगा। उन्‍होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियां व कचरा शिवना नदी में न डालें। जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रात: 7 से 9 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे।