इसके साथ ही नियम 62 के तहत चम्बा जिला में भारी वर्षा से हुए नुकसान पर चम्बा के विधायक नीरज नैयर और चुराह के विधायक हंसराज सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज और सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों को डिनोटिफाइ किए जाने का मुद्दा उठाएंगे।
नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार और कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की चर्चा आज भी जारी रहेगी। वहीं, कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया प्रदेश में संसाधन जुटाने के लिए नई नीति बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगे।