मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

उन्होंने शोभायात्रा में चित्रस्वरूप भगवान श्री गणेश की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले शर्मा ने मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर में दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री का मंदिर में महंत कैलाश शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण और गणमान्यजन उपस्थित रहे।