दस दिवसीय गणेश उत्सव से गणेशमय हुआ मंडी शहर

उन्होंने भगवान से भीषण बारिश को रोकने की भी गुहार लगाई। सिद्ध गणपति ट्रस्ट के प्रधान दिनानाथ सैणी तथा तारा चंद पटियाल द्वारा प्रकाश कश्यप को सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

प्रकाश कश्यप ने गणपति उत्सव की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान श्रीगणेश बादशाहों के बादशाह हैं। जिन्हें लाल बादशाह भी कहा जाता है तथा सभी गणों के नायक है। गणपति उत्सव को सभी धर्मों एवम् वर्गो के लोग मनाते हैं। उन्होने बताया कि पौराणिक इतिहास के अनुसार किसी भी धार्मिक पूजा में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है तभी यह पुजा फलदायक सिद्ध होती है।

उन्होंने प्राकृतिक प्रकोप से छूटकारा तथा सामाजिक बुराईयो के उन्मूलन के लिए गणेश भगवान के समक्ष प्रार्थना की। बीते 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले उत्सव मे प्रतिदिन भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका सैकड़ो प्रभु प्रेमी श्रवण कर रहे है। स्थानीय युवा मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसे सैंकड़ों भक्तजनों ने ग्रहण किया। इस उत्सव में शहरी कांग्रेस के प्रधान भगवान सिंह ठाकुर, तोष कुमार शर्मा, अशोक गुप्ता, कैप्टन जीसी सैणी, मुरारी लाल शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश सैणी, , अनिल शर्मा ( छुछू ) पंडित पुष्पराज कश्यप, निशा, कृष्णा सहित ट्रस्ट के समस्त सदस्य शामिल थे ।