यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिससे आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहें है। इनमे काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है और काफी लोगों की मौत हो जाती है। हमारी प्राथमिकता सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
इस अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता लाना है। आगे भी इस प्रकार की नियमित जांच जारी रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा अन्य सभी नियमों का पालन करें।