नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए तार

नगर निगम द्वारा 4 सितम्बर को शिवमूर्ति चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध रूप से लगे तारों को हटाया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम द्वारा तारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम की और से नागरिकों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों से भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा उपकरण नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न लगाए जाने की अपील भी की गयी है। साथ ही जिन स्थानों पर अनियंत्रित ढंग से तारों का जंजाल लगाया गया है, उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

हटाए ना जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा स्वयं कार्रवाई करते हुए तार हटाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी की होगी।