ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम घोषित, दो अलग-अलग कप्तान बनाए गए

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बताया कि सीनियर पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की है। ये मैच 30 सितंबर, 03 अक्टूबर और 05 अक्टूबर को खेले जाएंगे और सभी मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

पहले वनडे मैच के लिए इंडिया ए टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।