गांव ईक्कस निवासी जयभगवान (50) सरकारी आईटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद डयूटीरत था। गुरुवार सुबह वह डयूटी कर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर वापस लौट रहा था। गांव के सरकारी स्कूल के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जयभगवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।