शिविर 17 सितम्बर को मंडल कार्यालय अजमेर में सहायक कार्मिक अधिकारी गुरुदत्त माथुर के देखरेख में हुआ। डीजल शेड आबूरोड पर सहायक कार्मिक अधिकारी हजारीलाल फुलवारी के निर्देशन में 18 सितम्बर को, 20 सितम्बर को अजमेर स्टेशन पर वंदना चौबे के निर्देशन में होगा, 23 सितम्बर को भीलवाड़ा स्टेशन पर संतोष सिंह तंवर के निर्देशन में,24 सितम्बर को एसएसई सिग्नल कार्यालय मारवाड़ जंक्शन पर गुरुदत्त माथुर, सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय राणाप्रतापनगर व एआरओ कार्यालय उदयपुर पर गजानंद कुमावत के निर्देशन में ,25 सितम्बर को फालना स्टेशन पर हजारीलाल फुलवारी व टीएमसी कार्यालय दौराई पर संतोष सिंह तंवर एवं सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय डूंगरपुर पर (गजानंद कुमावत) के निर्देशन में शिविर होंगे
रेलवे प्रशासन ने बताया कि एनपीएस से यूपीएस में परिवर्तन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में कर्मचारियों की सहायता हेतु मंडल कार्यालय में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।