चंडीगढ़ जाते समय सोनीपत में कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का सोमवार को चंडीगढ़ जाते समय सोनीपत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दीवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार

स्वागत किया।

राव

नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी सम्मान की बात

है। उन्होंने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व

का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिले

से लेकर प्रदेश स्तर तक नियुक्तियां की गई हैं और विधायक दल का नेता भी चुना जा चुका

है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी ताकत से जनता के बीच जाएगी और केंद्र

व प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े

हर मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।

दुष्यंत

चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उनसे कांग्रेस की प्रशंसा

की उम्मीद नहीं की जा सकती। चौटाला को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। कुलदीप शर्मा

की कथित नाराजगी को उन्होंने निराधार बताया और कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं तथा सभी मिलकर

संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। बृजेंद्र सिंह की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने

कहा कि वह यात्रा उनके अध्यक्ष बनने से पूर्व आरंभ हुई थी और हर कार्यकर्ता को स्वतंत्र

रूप से कार्य करने का अधिकार है। राव नरेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की

बैठक 7 अक्टूबर को बुलाने की घोषणा की और कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा हरियाणा में

पार्टी को नई दिशा और गति देने का कार्य सामूहिक रूप से किया जाएगा।