पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जवानों ने शिविर में योग शिविर का आयोजन किया है । बता दें जिले भर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने आयोजित रजत जयंती समारोह का आयोजन हो रहा ,1 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में आयोजित रजत जयंती समारोह में योग शिविर में योगाचार्य देवेश द्वारा पुलिस जवानों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवाकर योग का महत्व बताया ।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं निरोग जीवन हेतु सभी जवानों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है । इधर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रतन मणि भट्ट ने बताया कि योगाचार्य देवेश चंद्र ने सरल ढंग से योग शिविर सम्पन्न करवाने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन शिव कुमार ने योगाचार्य देवेश का पुलिस प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।