मंत्री केदार ने किया दो करोड़ 27 लाख से अमलीगुड़ा एनीकेट का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर कोने में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना और सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि यह एनीकट-कम-कॉजवे का जीर्णोद्धार कार्य न केवल जल प्रबंधन में सुधार करेगा, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूत बनाएगा, जिससे अमलीगुड़ा और आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद पंचायत सदस्य माहंगी कश्यप और ग्राम पंचायत अमलीगुड़ा के सरपंच दयमन बघेल सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।