ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

रूपन कुंवर खेड़ीबाड़ी गांव का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने जोना टुडू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया। घायल रूपन कुंवर ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर सुरजुडीह फुटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलने गया था। वहां से आने के दौरान दुर्घटना का वह शिकार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गिट्टी लदे ट्रेलर भाग रहा था जिसे जब्‍त कर लिया गया।