जबलपुरः कर्मयोगी भारत के आई-गॉट पोर्टल पर सर्वाधिक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले एम.पी. ट्रांसको के कार्मिक सम्मानित

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबंध संचालक ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मयोगी भारत अभियान के लक्ष्यों की दिशा में एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्य के साथ-साथ विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करना न केवल कार्यकुशलता बढ़ाता है बल्कि आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह गर्व का विषय है कि ट्रांसको के तीन कार्मिकों को म.प्र. राज्य विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों में प्रथम दस में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को उन्होंने अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

सम्मानित कार्मिकों में कार्यपालन अभियंता नूतन शर्मा एवं आरती शिल्पी,(इंदौर),सहायक अभियंता विनोद कुमार पटेल (जबलपुर),कनिष्ठ अभियंता दीपचन्द्र बरमैया(कटनी),कनिष्ठ अभियंता हस्ती बिसेन(जबलपुर),कनिष्ठ अभियंता कुबेर सिंह (खंडवा),कनिष्ठ अभियंता सूरज सिंह गुर्जर (राऊ–इंदौर),कार्यलय सहायक योगेश जैन( जबलपुर),कार्यलय सहायक श्रेणी रंजीत रंगारी (सिवनी) एवं ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कर्मी हेमराज पाटीदार (उज्जैन) शामिल हैं।