साथ ही कलेक्टर आज अभनपुर के केंद्री धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और धान खरीद की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां भी धान को तौलाने और नमी मापक यंत्र की जांच की। कलेक्टर ने मेडिकल किट मंगाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकरी ली। उन्होेंने स्वयं कम्प्यूटर में पंजीकृत रकबा के तहत किसानों का उपार्जन की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी न हो इसके लिए अपने क्षेत्र में रकबे का परिक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसानों को किसी भीे प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर के निर्देशन में सभी आवश्यक सुविधाएँ केंद्रों में सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह उपस्थित थे।