उन्होंने कहा कि सरकार सरदार पटेल जी के सपनों को साकार करते हुए एक सशक्त, सुरक्षित और एकजुट भारत के निर्माण में निरंतर कार्यरत हैं। यह संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर भारतीय का साझा सपना है। रेणु शर्मा बुधवार को सिरसा जिले की मंडी कालांवाली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च/पदयात्रा का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी।
यह पदयात्रा माता पूना देवी डीएवी स्कूल से शुरू हुई, जो शहरवासियों, विद्यार्थियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी के साथ शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और जन जागरूकता का संदेश देते हुए बिशनामल जैन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुई। यहां विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के आदर्शों का बखान किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व वरिष्ठ नेता राजेंद्र देसुजोधा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत से जिला युवा अधिकारी धनपत, पवन, हरविजय, बृजमोहन, हरविंदर सिंह रोड़ी, विजयंत शर्मा, घनश्याम सिंह एडवोकेट, लवली गर्ग, अमीलाल पारीक, मोहन लाल जिंदल, डा. संजीव सिंगला, महेश आजाद, सुभाष अरोड़ा, अमित मनहर, सतेंद्र गर्ग व मेरा युवा भारत संगठन से वॉलिंटियर उपस्थित रहे।