जानकारी के राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना निवासी लक्ष्मण महाकुड़ अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल (जेएच-05 सीई 6094) से ससुराल हड़ियान जा रहा था। चांपीडीह स्थित धर्मकांटा के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मण महाकुड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हाइवा सहित अन्य भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण की मांग की। सूचना मिलने पर पोटका और कोवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं और यातायात पूरी तरह बाधित है।