गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 14 नवंबर को जावेद खान और उनकी पत्नी हीना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हीना ने लेदा गैंग के सदस्यों को बुलाया और उन तीनों ने मिलकर जावेद को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि हमलावर अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके और गोली किसी को नहीं लगी।
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।