बैठक में राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि एसआईआर 2025 के दौरान सभी अधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची सटीक, अद्यतन और व्यापक रुप से तैयार हो सके। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, मानसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामसिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी, बूथ प्रभारी और बीएलए-2 मौजूद रहे।