वृद्ध दंपति हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार एक टांगी और एक तोनो को बरामद कर लिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल अन्य दो आरोपित फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कीी छापेमारी जारी है। यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने शुक्रवार कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्‍होंने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपित गांव में ही रह रहे थे, ताकि किसी को उन पर कोई संदेह न हो। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब उक्त आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

उल्‍लेखनीय है कि वृद्ध दंपति की हत्‍या 14 नवंबर की रात में कर दी गई थी।

मामले के उद्वेदन के लिए गठित छापेमारी टीम में मारंगहादा अंचल के पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, मारंगहादा थाना के एसआई संतोष रजक, एसआई मनोज कुमार यादव, एएसआई कृष्णकांत मेहता, एएसआई विमल तिग्गा सहित तकनीकी शाखा के कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।