अतिक्रमण बना विवाद की वजह, राहगीरों से मारपीट, ग्रामीण पहुंचे कोतवाली

बताया गया है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टाण्डा भनेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने सहारनपुर निवासी मोहल्ला मलकपुरा से होते हुए गुजर रहे थे। रोड पर अतिक्रमण के कारण उनकी गाड़ी निकलने की कुछ समस्या हो रही थी, तभी उनकी किसी बात को लेकर मोहल्ला मलकपुरा निवासी युवक से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वहां के लोगों ने एकत्र होकर उनके साथ मारपीट कर डाली। मामले को लेकर सोमवार को कई गांवों के ग्रामीण इक्कठा होकर कोतवाली मंगलौर पहुंचे।

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन भी कोतवाली पहुुंचे और मामले में दोबारा इस तरह की पुनरावृत्ति ना होने की बात कही। जिसके बाद मंगलौर पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मिलकर मंगलौर पुलिस चौकी से लेकर मलकपुरा, मेन बाजार में गश्त कर चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति इन सभी रास्तांे पर अतिक्रमण ना करे। कहा कि अगर कोई भी अतिक्रमण किया गया तो किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।