संस्थान के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को पौध प्रजनन, ऊतक संवर्धन, जैव प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक उत्पाद विकास, जैव-संसाधन संरक्षण तथा हिमालयी वनस्पतियों पर आधारित शोध गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में चल रहे शोध कार्यों से अवगत कराते हुए अनेक तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रायोगिक प्रशिक्षण हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उनके वैज्ञानिक कौशल और अनुसंधान क्षमता को प्रोत्साहन मिला।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ सहभागिता की तथा वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित कर अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। डॉ. हितेश ठाकुर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी तथा सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के निदेशक महोदय सहित सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को उनके सहयोग, मार्गदर्शन और उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।