सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी रैली का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर दो दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आहूत की गई है। इसमें झारखंड से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।