पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर-खाजूलाल चौहान

महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर बोल रहे थे। प्रतियोगिताओं में क्वीन मेरी स्कूल तथा मायापुर स्कूल ने सतोलिया के खिताब जीते वहीं खो-खो प्रतियोगिताओं में टॉक ग्लोबल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के खिताब पर कब्जा जमाया।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित महाराजा दाहरसेन स्मारक परिसर में आयोजित पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व उपमहापौर संपत सांखला भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सिंधुपति महाराज दाहरसेन एक इतिहास पुरुष थे जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर नए समाज का निर्माण करें। समारोह समिति के संयोजक राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने आक्रांताओं का सफाया करने के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल तकनीकी अधिकारी विनीत लोहिया ने की। भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने आए विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों को कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं जीवन में नया उत्साह जाग्रत करती है।

आज के परिणाम सतोलिया बालक वर्ग विजेता क्वीन मैरी सी.सै.स्कूल अजमेर, उपविजेता टीम रा.उ.मा.वि.मायापुर सतोलिया बालिका वर्ग मे विजेता रा.उ.मा.वि.मायापुर,उपविजेता टीम मैस्कॉट द स्कूल अजमेर रहे।

खो-खो बालक वर्ग विजेता टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर, उपविजेताः- मैस्कॉट द स्कूल अजमेर खो-खो बालिका वर्ग में विजेता टांक ग्लोबल स्कूल अजमेर, उपविजेता रा.उ.मा.वि.मायापुर ओपन वर्ग की पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम क्वीन मैरी स्पोर्टस एकेडमी, उपविजेता टीम मैस्कॉट द स्पोर्टस एकेडमी ओपन वर्ग की महिला खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम मैस्कॉट द स्पोर्टस एकेडमी, उपविजेता टीम रूटस एकेडमी अजमेर रही। विजेताओं को आगामी 23 अगस्त को प्रातः 9 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।