जयरंगम 18 दिसंबर से जेकेके में बिखेरेगा अपने रंग

इस वर्ष 11 नाटक जयरंगम के तहत खेले जाएंगे। हास्य, भारतीय सेना की वीरगाथा, सामाजिक मुद्दों, प्राकृतिक चित्रण, महिला मन के भावों को उजागर करने वाले सभी नाटक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। युवा नाट्य निर्देशकों को अवसर प्रदान करने के लिए जयरंगम में पिछले दो साल से स्पॉटलाइट सेगमेंट शुरू किया गया। इस वर्ष 6 नाटक स्पॉटलाइट सेगमेंट के तहत होंगे। इसी के साथ रंग संवाद में रंगमंच पर चर्चा, अनोखे अंदाज में दास्तानगोई, म्यूजिकल शो, लोक व शास्त्रीय संगीत का फ्यूजन, जयपुर की ऐतिहासिक विरासत के रंग भी जयरंगम में देखने को मिलेंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे, दोपहर 2 बजे, शाम 4 बजे, शाम 7 बजे विभिन्न नाटकों, म्यूजिकल शो, दास्तानगोई आदि कलात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा।