इधर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर क्षेत्रीय समाजसेवी प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से यहां के लोगों में आशा जगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना, भीमताल औद्योगिक घाटी को पुनर्जीवित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से विकास कार्यों में उत्पन्न हो रही अनावश्यक बाधाओं को दूर करने, ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के संचालन और बूढ़ाधूरा मोटर मार्ग को पक्का करने की मांग रखी है।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजे जा चुके हैं। जंगलिया गांव इंटर कॉलेज से जुड़ा प्रकरण शिक्षा निदेशालय देहरादून में एवं मोटर मार्ग से संबंधित मामला अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग देहरादून में वर्षों से लंबित है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री इन समस्याओं के समाधान के िलए आवश्यक आदेश निर्गत कर क्षेत्र के विकास में सहयोग करेंगे।