समाजसेवी एवं किसान सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमरचंद वर्मा का निधन

बुधवार बीती रात धार पंचायत के रखूहन गांव में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाकपा के पूर्व राज्य सचिव देशराज शर्मा, पूर्व जिला सचिव ललित ठाकुर, अध्यापक नेता धर्म पाल सरोच ने शोक व्यक्त किश है। उन्होंने भाकपा की तरफ से एडवोकेट अमर चंद वर्मा की अंत्येष्टि में भाग लिया। कामरेड अमर चंद वर्मा मंडी सदर विकास खंड के अध्यक्ष और किसान सभा के प्रादेशिक अध्यक्ष भी रहे। उनका न रहना वाम आंदोलन के लिए भारी क्षति है।