शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने शिवमूर्ति से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े और जाम का कारण बन रहे 24 विक्रम टैम्पों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। 26 विक्रम टेम्पो का मौके पर ही चालान कर 13 हजार रूपए जुर्माना वूसल किया।