झुंझुनू में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

हादसे में जोधा का बास निवासी विजय सिंह लामोरिया, पुत्र जगदीश प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से चिड़ावा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है और वे भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के अनुसार विजय सिंह अपने बेटे भव्य लामोरिया को दिल्ली परीक्षा देने के लिए चिड़ावा छोड़ने आए थे। बेटे को छोड़ने के बाद वे अपने गांव जोधा का बास लौट रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक महिला जो किठाना निवासी बताई जा रही है घायल हुई है। महिला के पैरों में चोट आयी है और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।