वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी, 55309 लालकुआं-काशीपुर सवारी गाड़ी, 55305 काशीपुर-रामनगर सवारी गाड़ी और 55306 रामनगर-काशीपुर सवारी गाड़ी को इस अवधि में निरस्त रखा जाएगा। इसके अलावा 55310 काशीपुर-लालकुआं सवारी गाड़ी और 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस भी 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक नहीं चलेंगी। इस अवधि में कुल छह गाड़ियां अपने निर्धारित मार्गों पर संचालित नहीं होंगी, जिससे कासगंज, लालकुआं, काशीपुर और रामनगर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।