मुरादाबाद, 02 जनवरी । सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शुक्रवार को रोस्टर जारी कर दिया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह कलक्ट्रेट पर मौजूद रहेंगी।
जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस 5 जनवरी को मुरादाबाद तहसील में डीएम, बिलारी में मुख्य विकास अधिकारी मणाली अविनाश अवस्थी, कांठ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम और ठाकुरद्वारा तहसील में अपर जिलाधिकारी फाइनेंस ममता मालवीय रहेंगी।