दो गाय के शव दिखाई दिए। उन्होंने इसकी सूचना हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को दी।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों व पुलिस को सूचना
दी तो ये भी मौके पर पहुंच गए। नगर निगम की टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची तो यहां
की कुछ महिलाओं को शक हो गया कि वे उनकी गायों को पकड़ने आए हैं।
इस पर इन महिलाओं
ने अपनी गायों को वहां से खदेड़कर ले जाना शुरू कर दिया। इस पर निगम कर्मचारियों ने
उनको रोका और गायों को पकड़ने की योजना बनाई तो इन महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा
शुरू कर दिया। पुलिस ने इन महिलाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं मानी
तो चार—पांच महिलाओं को हिरासत
में ले लिया गया।
गौरक्ष दल के सदस्यों ने बताया कि वे जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां कई
गाय मरी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप
का कहना है कि इन गायों को जमीन में दफनाया गया था मगर कुत्तों ने जमीन खोदकर निकाल
लिया। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।