वाराणसी में वरुणा पुल पर वर्षों से चल रही मछली मंडी का सफाया

वाराणसी, 24 जनवरी(हि. स.)। वाराणसी में चौकाघाट स्थित वरुणा पुल पर वर्षों से चल रही मछली मंडी को शनिवार के दिन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष पाल के निर्देश पर व्यापक अभियान चला कर हटा दिया गया।

मछली मंडी के हटाए जाने के बाद वाराणसी के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने इस कार्य का स्वागत किया। डॉ संतोष ने कहा कि वर्तमान समय में जो मछली मंडी लगाई जा रही थी, वह पूरी तरह से अवैध दुकानें थी। इस कारण वहां पर मौजूद 24 दुकान के दुकानदारों को नोटिस दी गई थी। लेकिन वर्तमान में दुकानदारों द्वारा दुकान नहीं हटाई गई।

इस बाबत शनिवार को दोपहर बाद मशीनरी द्वारा दुकानों को हटाया गया है। साथ ही दुकानों के मालिकों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा यहां कोई दुकान ना लगाई जाए।