सम्मान के साथ कर दिया गया। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।
घनसाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी के अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न जनपदों से जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित पहुंचे। खड़खड़ी शमशान घाट पर नेगी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव देह को उनके पुत्र भानु प्रताप ने मुख्याग्नि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं सीओ शिशुपाल सिंह नेगी हरिद्वार ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन कर अंतिम विधाई दी। पूर्व विधायक नेगी ने वर्ष 1988 में टिहरी से, 2002 एवं 2007 तक क्षेत्र की सेवा की स्व. नेगी अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड दिनेश ध्यानी, प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी, पूर्व विधायक घनसाली भीम लाल आर्य, पूर्व भिलंगना ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, वर्तमान प्रमुख राजीव कंडारी, पूर्व प्रमुख भिलंगना ब्लॉक धनीलाल शाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबीर सिंह साजवान, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, साहब सिंह नेगी, तहसीलदार सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।