5 और 7 फरवरी को डिप्टी सीएम ऊना दौरे पर

ऊना, 04 फ़रवरी । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 5 और 7 फरवरी को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री 5 फरवरी(वीरवार) को सुबह 11.30 बजे दिलवां में शिव रूद्रा फिलिंग स्टेशन का उद्धघाटन करेंगे। तदपश्चात उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे तथा 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में आयोजित होने वाली विधायकों की प्राथमिकता बैठक में शामिल होंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री 7 फरवरी को सुबह 11.45 बजे ट्रिपल आईटी सलोह के वार्षिक तकनीकी उत्सव मेराकी 2026 समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा दोहपर 1 बजे उप मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र पालकवाह में जल शक्ति विभाग कर्मचारी संघ के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।