प्रयागराज, 11 फ़रवरी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृभूमि के अनन्य उपासक थे। वे आरएसएस के एक समर्पित संघ प्रचारक थे। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। यह बातें बुधवार को प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कही।
उन्होंने कहा कि वह भारतीय राजनीति में नैतिकता और अंत्योदय (गरीबों का उत्थान) का दर्शन दिया। उन्होंने ‘राष्ट्रधर्म’, ‘पांचजन्य’ और ‘स्वदेश’ जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से अपने विचारों का प्रसार किया। सशक्त राष्ट्र के निर्माण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका संदेश हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद सिद्धांत व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और विश्व के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए समग्र विकास पर केंद्रित है। जिसमें धर्म, संस्कृति और भारतीयता को महत्व दिया गया है। सतीश चंद्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, रणजीत सिंह, डॉ शैलेष पांडेय, राजेंद्र मिश्र, प्रभा शंकर पांडेय, शशि वार्ष्णेय, विपुल मित्तल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुरारी लाल अग्रवाल ने दिया।
एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए बुधवार को भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की जानकारी जानकारी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने दीl इस अवसर पर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, संजय राजन, विक्रमजीत भदौरिया, शिखा रस्तोगी, आभा सिंह, वंदना सिंह, शोभिता श्रीवास्तव,मनोज कुशवाहा, गोपाल श्रीवास्तव, विवेक गौड़, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अजय सिंह, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।