मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर

रायपुर, 14 फ़रवरी ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:45 बजे को रायपुर हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम जशपुर के ग्राम सिरिमकेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वह दोपहर 2:45 बजे पर जशपुर के कुनकुरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे कुनकुरी से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। वहीं वे शाम 5:20 बजे अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगे। सर्किट हाउस रायगढ़ में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे।