हरिद्वार, 11 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने शिवालिक नगर कार्यालय पर बैठक कर हल्द्वानी में उपद्रवियों के हमले की घोर निंदा करते हुए घायल हुए पुलिस के जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही घायल पुलिसकर्मियों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और राज्य या केंद्र सरकार का साहसिक पुरस्कार दिया दिए जाने की मांग की। उन्होंने उपद्रवियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की भी मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस ने उपद्रवियों का साहस के साथ सामना किया। देवभूमि में इस प्रकार से पुलिस पर हमला होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसे तत्त्व राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दी जाए की आगे कोई ऐसा कदम उठाने का सोच भी ना सके।
चौधरी ने कहा कि ऐसे स्थानाें पर महिला पुलिसकमियों को हथियार के साथ भेजा जाना चाहिए। उन्होंने सभी घायलों को प्रोत्साहन के रूप से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की।
चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साहस के साथ पुलिस का साथ दिया और ऐसे उपद्रवियो को देखते ही गोली मारने का आदेश देकर कड़ा संदेश दिया है। चौधरी ने कहा कि ऐसी ताकतंे कुचली जानी चाहिए, जो धर्म के नाम पर उग्रवाद करते हैं। ऐसे सभी को सबक सिखाया जाना चाहिए। पुलिस पर हमला करने वालो को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
बैठक में व्यापारी नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार, राजीव गुप्ता, विजय धीमान, ठाकुर विपिन राणा, राजेंद्र श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, पंकज कुमार, अरुण, सोनू कुमार, मोनू राणा, अश्वनी चौहान आदि अनेक व्यापारी व सामाजिक नागरिक उपस्थित रहे।