स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ व्यंजन परोसना जरूरी : वीरेंद्र भट्ट

मंडी, 19 फ़रवरी । शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड की ओर से पी मार्का सरसों के तेल से बने पकौड़ों का मंडी में भंडारा लगाया। पकौड़ों के भंडारे में हजारों लोगों ने शिरकत की तथा पकौड़ों को प्रसाद के रुप में ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ व्यंजन परोसना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब लोगों का सही खानपान होगा तथा आर्गेनिक खेती से पैदा हुए उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाएगा तो शरीर बिमारियों से मुक्त रहेगा। शिवरात्रि महोत्सव में अपने उत्पाद को लेकर पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड द्वारा पी मार्का तेल से बनाए गए पकौड़ों का भंडारा लगाना व अपने उत्पाद की गुणवता को दिखाना है।

पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड के शाखा मैनेजर अनुराग शर्मा ने कहा कि पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड की ओर से लोगों को सही उत्पाद व सरसों का तेल उपलब्ध करवाना उनकी जिम्मेदारी बनती है। पी मार्का सरसों तेल, देशी घी, सोया रिफाईंड, , कैटल फिड में ऑडनरी, सुपर पावर पैक, सरसों की खल, देशी घी, बिनौला खल के अलावा संजीवनी आर्गेनिक सरसों का तेल लोगों को उपलब्ध करवाया जाता है। इस अवसर पर काउंसलर अलका नंदा हांडा, पूर्व परिषद पुष्पराज, किशोरी लाल , हरि चंद, जगदीश, पुष्पराज अन्य लोग भी उपस्थित थे।