रद्द… रद्द… रद्द… रामनगरी अयोध्या के मंदिरों के पट बंद,आज नहीं होंगे राम लला के दर्शन

नाेट- इस हेडिंग से जारी खबर रद्द कर दी गई है।

अयोध्या, 03 मार्च ।चंद्र ग्रहण पर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या के मंदिरों के पट बंद,श्री राम जन्मभूमि में राम लला के दर्शन आज नहीं होंगे I

आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण , जो भारत में भी दिखाई देगा।ग्रहण का समय शाम 3 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो चुका है।सूतक लगते ही रामनगरी अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद कर दिए गए।श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे।दशरथ महल और हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, काले राम, कनक भवन सहित सभी मठ-मंदिर बंद है।मंदिरों के पट सुबह करीब 8 बजे से रात 8:30 बजे तक बंद रहेंगे।

सूतक काल में दर्शन-पूजन और अन्य शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।मंदिरों के भीतर परंपरा के अनुसार विशेष संकीर्तन और मंत्रजाप किया जा रहाहै।

ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही पुनः नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन शुरू होंगे।